फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ठियोग का मरीज निकला स्वाइन फ्लू पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में ठियोग के मरीज की रिपोर्ट स्वाइन फ्लू पॉजिटिव आई है। मरीज का टेस्ट मंगलवार को करवाया गया था। टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज को आइसोलेट कर उपचार शुरू कर दिया है। वहीं, चिकित्सकों ने स्वाइन फ्लू के मामले आने के बाद फिर अलर्ट जारी किया है। वायरल पीड़ितों को अस्पताल में उपचार करवाने की सलाह दी है। इसी के साथ बिना चिकित्सक सलाह के दवाओं का सेवन न करने का आग्रह किया है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा ने बताया कि आईजीएमसी में ठियोग का मरीज स्वाइन फ्लू पॉजिटिव निकला है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें