फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रझाना में जरूरतमंद बच्चों को बांटे स्वेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। निष्काम सृजन फाउंडेशन ने सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय रझाणा के जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए। फाउंडेशन के संज्ञान में आया था कि कुछ बच्चों के पास सर्दी से बचने के लिए स्वेटर नहीं हैं, जिसके कारण उन्हें ठंड में स्कूल आने में कठिनाई हो रही थी। समस्या को देखते हुए फाउंडेशन के सदस्यों ने स्कूल के शिक्षकों से संपर्क कर जरूरतमंद बच्चों की सूची प्राप्त की और उन्हें गर्म स्वेटर वितरित किए। इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से उषा सूद, माला सिंह, तरुणा कौशल और नीलम गुप्ता उपस्थित रहीं। फाउंडेशन ने कहा कि उनका प्रयास है कि किसी भी अभाव के कारण बच्चों की शिक्षा में बाधा न आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें