जिला रेडक्रॉस सोसायटी की अस्पताल कल्याण शाखा की बैठक में सुविधा वर्मा व पूजा डोगरा को उपाध्यक्ष और रूपा शारदा को सचिव चुना गया।
शाखा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डीके रत्न की अध्यक्षता में मंगलवार को सर्वसम्मति से यह चुनाव संपन्न हुए। उन्होंने बताया कि दोनों का चुनाव सदस्यों की सहमति से किया गया है।