फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तथ्यों के आधार पर की गई सुशील की गिरफ्तारी : एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सोशल मीडिया पर कथित तौर पर भ्रष्टाचार संबंधी असत्य एवं मानहानिकारक आरोप प्रसारित करने के मामले में आरोपी सुशील शर्मा की गिरफ्तारी को शिमला पुलिस ने नियमानुसार की गई कार्रवाई बताया है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बुधवार को एएसपी सिटी मेहर पंवार ने कहा कि आरोपी सुशील शर्मा की गिरफ्तारी जमानत रद्द होने के आधार पर की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ पहले भी इस तरह के मामले दर्ज हैं। कुछ शर्तों के आधार पर जमानत दी जाती है और उनका उल्लंघन होने पर कानूनी कार्रवाई की जाती है। आरोपी ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन किया, जिसके बाद कोर्ट से उसकी जमानत रद्द करवाकर उसे गिरफ्तार किया। एएसपी ने कहा कि एफआईआर में आरोपी के खिलाफ जो तथ्य दिए गए हैं, वह कोर्ट में साबित हुए हैं। पुलिस नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। मिडिल बाजार में युवक की संदिग्ध मौत के मामले पर एएसपी ने कहा कि अभी पोस्टमार्टम और एसएफएसएल की रिपोर्ट आना बाकी है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं भाजपा नेताओं की ओर से पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई के लगाए आरोपों पर एएसपी ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष तरीके से काम कर रही है। भाजपा के प्रदर्शन को लेकर भी निष्पक्षता से कार्रवाई की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें