फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बलग स्कूल के सुरेश ने जूडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
अब राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम
विज्ञापन

66 किलोग्राम भार वर्ग में किया शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिला शिमला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलग के छात्र सुरेश ने अंडर-19 छात्र वर्ग की राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में जूडो के 66 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। सुरेश का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता मंडी में हुई थी। इसमें बलग स्कूल के छात्र सुरेश ने जिला शिमला का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 66 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सुरेश की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण शर्मा ने छात्र और उसके अध्यापक एवं कोच सुरेंद्र ठाकुर को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने विश्वास जताया कि सुरेश राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें