शिमला। श्यामला एजुकेशनल और सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने रविवार को वार्षिक समीक्षा बैठक में ट्रस्ट की गतिविधियों और योजनाओं पर चर्चा की। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठनकर सूरज जमालटा को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष रूपांकुश नागल, मुख्य सचिव ईशा शर्मा, सह सचिव अनिकेत ढांडा, कोषाध्यक्ष रोहित जसल, सोशल मीडिया प्रमुख धीरज शर्मा और प्रेस सचिव सौरभ तथा विशाल चुने गए। इसके साथ ही शहर में बढ़ती नशे की समस्या को लेकर ट्रस्ट ने तीन हजार परिवारों का सर्वे कर एक रिपोर्ट तैयार की जिसे राज्यपाल को सौंपा गया। ट्रस्ट अब चिट्टे पर चोट नामक राज्य स्तरीय पहल शुरू कर रहा है। संजीवनी के बैनर तले 17 संस्थाएं 7 दिसंबर को शिमला में वर्कशॉप आयोजित करेंगी। संवाद