शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सुरभि ने हिमाचल विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव समूह दो की सितार वादन प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। इनकी उपलब्धि पर महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। सुरभि ने अपनी सफलता का श्रेय गुरु डॉ. ज्ञानचंद के मार्गदर्शन और नियमित अभ्यास को दिया। प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य युवाओं को भी अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित करती हैं। महाविद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद