शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग में एमएससी के चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए सुपरवाइजर आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग ने एमएससी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एमएससी डाटा साइंस के सत्र 2025-27 के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग सुपरवाइजर तैयार किए हैं। इसकी सूची जारी कर विद्यार्थियों के रोलनंबर, परीक्षा रोल नंबर, नाम और संबंधित शिक्षक का विवरण शामिल किया है। विद्यार्थियों को शोध कार्य के लिए अब इन शिक्षकों के मार्गदर्शन में काम करना होगा। संवाद