शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के डाटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग ने एमएससी डाटा साइंस के 2025-27 बैच के चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए सुपरवाइजर की सूची जारी की है। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। चौथे सेमेस्टर में विद्यार्थियों को शोध और परियोजना आधारित कार्य करना होगा। इसके लिए विभाग की ओर से सुपरवाइजर निर्धारित किए गए हैं। शोध कार्य के दौरान विद्यार्थी संबंधित शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपने विषय का चयन और परियोजना से जुड़े कार्य करेंगे। डाटा साइंस में आंकड़ों का विश्लेषण, कंप्यूटिंग और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़ी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। चौथे सेमेस्टर में परियोजना आधारित अध्ययन विद्यार्थियों को इन तकनीकों के व्यावहारिक इस्तेमाल का अनुभव देने की दिशा में महत्वपूर्ण है। संवाद