फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Story: घुमारवीं के सुनीत ने पास की सेना की जज एडवोकेट जनरल परीक्षा

Sun, 23 Jul 2023 07:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भगेड़ (बिलासपुर)

सार

सुनीत सिंह ने कानून में मास्टर डिग्री इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली से प्राप्त की। वह बास्केटबाल खिलाड़ी भी रहे हैं।
विज्ञापन
सुनीत सिंह। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम पंचायत पंचायत पटेर के वाह रणौता गांव के सुनीत सिंह ने भारतीय सेना में जज एडवोकेट जनरल लेफ्टिनेंट की परीक्षा पास की है। सुनीत यह उपलब्धि हासिल करने वाले जिले के पहले व्यक्ति हैं। सुनीत की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय पाठशाला से हुई है। वह घुमारवीं और मंडी के निजी स्कूल से भी पढ़े और 12वीं की पढ़ाई सोलन से पूरी की।

विज्ञापन


आगे की पढ़ाई सोलन और पालमपुर से की। उन्होंने कॉमन विधि प्रवेश परीक्षा पास की और पंजाब विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की। कानून में मास्टर डिग्री इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय दिल्ली से प्राप्त की। वह बास्केटबाल खिलाड़ी भी रहे हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी की बास्केटबाल टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

सुनीत की माता कमलेश कुमारी गृहिणी हैं और पिता सोहन सिंह भारतीय वायु सेना से जूनियर वारंट ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। सुनीत सिंह ने बताया कि बचपन से उनका सपना भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करना था।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। उपलब्धि पर सुनीत को विधायक राजेश धर्माणी, त्रिलोक जम्वाल, पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, घुमारवीं अधिवक्ता संघ के प्रधान लेख राम नड्डा ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें