शिमला। राजधानी के जाखू हनुमान मंदिर में वीरवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मुंबई से आए ऋषि बंसल ने अपनी माता के जन्मदिन पर मंदिर में 111 ब्राह्मणों भोजन कराया और दक्षिणा दी। इस दौरान इन ब्राह्मणाें ने मंदिर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। इस अवसर पर बंसल ने मंदिर में इन ब्राह्मणाें, मंदिर के सफाई कर्मचारियों और जरूरतमंदों को 150 कंबल भेंट किए। इस दौरान मंदिर प्रबंधन और कई लोग मौजूद रहे। संवाद