फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आज होंगी बेबी और डॉग शो प्रतियोगिताएं, स्टार नाइट में कुलदीप शर्मा मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचली कलाकारों के नाम रहेगी समर फेस्टिवल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या, शिक्षा मंत्री होंगे मुख्यातिथि
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ऐतिहासिक रिज मैदान पर अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तीसरे दिन बुधवार को कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सुबह 10:00 बजे रानी झांसी पार्क में बेबी शो प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रथम विजेता को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। मालरोड पर पुलिस सहायता कक्ष के पास माई चैंपियन-डॉग शो का आयोजन किया जाएगा। इसके विजेता को 25 हजार रुपये, जबकि उप विजेता को 20 हजार रुपये का इनाम मिलेगा। गेयटी थियेटर में श्यामला मंथन का आयोजन किया जाएगा। अंग्रेजी और हिंदी भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। दोपहर 2:00 बजे गेयटी थियेटर में मुशायरा कवि सम्मेलन होगा। रंग मंच उत्सव के तहत मन के भंवर नाटक का मंचन होगा। शाम 4:00 बजे मालरोड पर स्कूली विद्यार्थियों का जुंबा नृत्य होगा। शाम 6:00 बजे से फन अट्रैक्शन में विभिन्न करैक्टर व स्टेच्यू मैन और फ्लावर शो का भी आयोजन होगा। तीसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचल के कलाकारों के नाम रहेगी। इसमें शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। स्टार नाइट में नाटी किंग कुलदीप शर्मा धमाल मचाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें