फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धरेच में तबला समर कैंप तीन जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले धरेच में तीन से सात जून तक तबला समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से तबला प्रेमी भाग लेंगे। इस प्रशिक्षण शिविर में संगीत, प्रकृति और साधना का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तबला वादक एवं स्वर्ण पदक से विभूषित विक्रम गंधर्व के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। पांच दिन तक धरेच की सुरम्य घाटी संगीत की स्वर लहरियों से सराबोर होगी। विक्रम गंधर्व ने बताया कि प्रदेश में इस तरह का यह सातवां संगीत सम्मेलन होने जा रहा है। इससे पहले इस द गुरुकुल में छह समर और विंटर तबला शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। तबला समर कैंप में बनारस के प्रसिद्ध सितार वादक बटुकनाथ मिश्रा भी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कैंप में गुजरात से कृणाल हिंदिया, प्रीति हिंदिया और क्रिदय हिंदिया, असम से दिव्या ज्योति, उत्तराखंड से जगमोहन सिंह बिष्ट, मुकेश बिष्ट व निशांत भारती, कर्नाटक से सत्यवती आचार्य, चंडीगढ़ से कृष्ण ठाकुर, कबीर, गर्व पटियाल व पुनीत, शिमला से जतिन, दिव्यांशु, सारंग, सार्थक, रूपल, रितिका व निखिल, बनारस से संतोष कुमार, अमन व सुबोध, बंगलूरू से प्रतीप चटर्जी, हैदराबाद से निवेद कुमार और रमेश सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से तबला प्रेमी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें