शिमला। भाजपा किसान मोर्चा की परिचय बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय दीपकमल में हुई। इसमें मुख्य रूप से भाजपा जिला शिमला प्रभारी सुरेश चंदेल, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने कहा कि आम लोगों में वर्तमान सरकार के खिलाफ रोष है। नगर निकाय और अब पंचायतीराज चुनाव टालने का जो कार्य वर्तमान सुक्खू सरकार कर रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर कार्य करें। इसके साथ ही केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाएं। बैठक में प्रभारी नितिन कुमार, जिला अध्यक्ष दिनेश ठाकुर, प्रदेश सचिव प्रेम चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान, पूर्व प्रत्याशी रवि मेहता, संजय सूद, संजौली मंडल अध्यक्ष पिंकू चौहान और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो