फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कविता लेखन स्पर्धा में सूजल द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवक सूजल शर्मा ने जिला युवा सेवा एवं खेल कार्यालय की ओर से आयोजित कविता लेखन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। सोमवार को कालीबाड़ी हॉल में आयोजित इस प्रतियोगिता का विषय नशा मुक्त युवा, विकसित भारत रखा था। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशा मुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था। सूजल शर्मा ने अपनी रचनात्मकता और प्रभावशाली लेखन से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. कामायनी बिष्ट और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लखबीर सिंह एवं डॉ. पूनमा वर्मा ने सूजल शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें