शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवी सूजल शर्मा ने जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उन्होंने एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस दौरान उन्होंने विषय के विभिन्न पहलुओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था में इसकी भूमिका पर अपनी बात रखी। सूजल शर्मा ने प्रतियोगिता में आत्मविश्वास और तार्किक ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने एक राष्ट्र, एक चुनाव के महत्व के साथ इससे जुड़े लोकतांत्रिक पहलुओं पर भी प्रकाश डाला। एनएसएस इकाई ने सूजल शर्मा की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। इकाई के सदस्यों ने कहा कि युवा संसद जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने और सार्वजनिक मंच पर अपने विचार रखने का अवसर प्रदान करती हैं। संवाद