शिमला। डाक विभाग के शिमला मंडल की ओर से विश्व डाक दिवस और राष्ट्रीय डाक सप्ताह-2026 के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान थोक डाक उपभोक्ताओं के साथ बैठक कर डाक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे गए। वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर, शिमला मंडल कार्यालय के अनुसार बुधवार को बल्क मेलर्स यानी थोक डाक सेवाओं का उपयोग करने वाले प्रमुख उपभोक्ताओं के साथ बैठक की गई। बैठक में डाक विभाग के माध्यम से भेजे जाने वाले पार्सल और पीओडी (प्रूफ ऑफ डिलीवरी)/स्पीड पोस्ट सेवाओं के संबंध में उपभोक्ताओं से प्रतिक्रिया ली गई। उप-अधीक्षक डाकघर (शिमला मंडल) देवराज ने बताया कि बैठक में उपभोक्ताओं के साथ सार्थक संवाद हुआ। संवाद