शिमला। राजधानी के बालूगंज स्थित पशु निदेशालय में बुधवार को बेसहारा गोवंश की समस्या के समाधान के लिए राज्यस्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में गोवंश के लिए और आश्रय बनाने का सुझाव दिया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्यस्तरीय टास्क फोर्स के संयुक्त निदेशक (मुख्यालय) एवं कार्यकारी अध्यक्ष नीरज मोहन ने की। गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष धर्मपाल चौहान भी इस दौरान उपस्थित रहे। टास्क फोर्स का गठन बेसहारा गोवंश की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए किया था। उपाध्यक्ष धर्मपाल चौहान ने कहा कि आने वाले समय में महत्वपूर्ण सुझावों को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। संवाद