पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिले सुधीर शर्मा
- फोटो : संवाद
हिमाचल विधानसभा उपचुनाव के लिए धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में पहुंचकर मुलाकात की। इस मौके पर सुधीर शर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। करीब आधे घंटे तक सुधीर शर्मा व धूमल के बीच बंद कमरे में चुनावी चर्चा हुई। इस दौरान जिला भाजपा हमीरपुर के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।