फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Success Story: पिता किसान, मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बेटी बनी सहायक प्रोफेसर

Tue, 13 Jun 2023 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

दिव्या के पिता अनिल कुमार कृषक हैं, जबकि माता रुकमणी देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
दिव्या भाटिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाहन विधानसभा क्षेत्र की बनकला पंचायत के भूड़ गांव की दिव्या भाटिया ने राज्य लोक सेवा आयोग की ओर से ली गई परीक्षा पास कर परिजनों का सहायक प्रोफेसर बनने का सपना साकार किया है। दिव्या भाटिया राजनीतिक शास्त्र विषय में सहायक प्रोफेसर बनी हैं। दिव्या के घर पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन


दिव्या भाटिया साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। दिव्या के पिता अनिल कुमार कृषक हैं, जबकि माता रुकमणी देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। दिव्या भाटिया ने स्कूली शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनकला और स्नातक की पढ़ाई नाहन कॉलेज से पूरी की।

इसके बाद प्रदेश विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र की मास्टर डिग्री लेने के बाद जून 2020 में नेट पास किया। अक्तूबर 2020 में सेट और दिसंबर 2020 में नेट और जीआरएफ की परीक्षा पास की। दिव्या भाटिया ने सफलता का श्रेय परिजनों, शिक्षक आलोक कटोच, डाॅ. प्रेम भारद्वाज, डॉ. मिनि पाठक डोगरा को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें