फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शेयर गबन मामले में सब-ब्रोकर बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा नेगी की अदालत ने शेयरों के कथित गबन के मामले में आरोपी स्टॉक सब-ब्रोकर हेमंत कुमार को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया है। अभियोजन पक्ष के अनुसार वर्ष 2010 में सदर थाना में दर्ज एफआईआर के अनुसार रिलायंस सिक्योरिटीज लिमिटेड के सब-ब्रोकर हेमंत कुमार पर गोपाल शर्मा सहित करीब एक दर्जन निवेशकों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने विभिन्न कंपनियों के शेयर अपने डीमैट खाते में ट्रांसफर करने के लिए आरोपी को सौंपे थे। आरोप था कि सब-ब्रोकर ने निवेशकों की खाली हस्ताक्षरित इंटर डिपॉजिटरी पर्चियों का दुरुपयोग करते हुए शेयर अपने नाम ट्रांसफर कर लिए और उन्हें बेच दिया था। अदालत ने अपने फैसले में पाया कि शिकायतकर्ताओं के बयानों के अलावा ऐसा कोई स्वतंत्र साक्ष्य रिकॉर्ड पर नहीं आया जिससे यह साबित हो सके कि उन्होंने आरोपी को खाली हस्ताक्षरित पर्चियां दी थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें