शिमला। प्रदेश सरकार की अपने कर्मचारियों, शिक्षकों के लिए 2024 में जारी की गई स्टडी लीव के दौरान वेतन अदायगी की अधिसूचना को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अभी तक नहीं अपना सका है। इसको लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अधिसूचना के न अपनाए जाने से पहले की तरह स्टडी लीव पर जाने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों को वेतन अदायगी की जा रही है। विवि के स्तर पर इस मामले को लेकर गठित कमेटी की बीते दिनों हुई बैठक में कोई स्पष्ट फैसला नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार स्टडी लीव के दौरान रहने वाले कर्मी को सिर्फ 40 फीसदी वेतन अदायगी का यह मामला अब वित्त कमेटी में ले जाने की तैयारी है। इस मामले को लेकर एक राय अब तक नहीं बन पा रही है।