फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आरकेएमवी की एनसीसी कैडेट्स ने तीन शिविरों में जीते 26 पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की एनसीसी कैडेट्स ने तीन अलग-अलग शिविरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। कैडेट्स ने 11 स्वर्ण और 15 रजत पदक अपने नाम किए। यह उपलब्धि वार्षिक प्रशिक्षण शिविर, वाइब्रेंट विलेज कैंप और वाइब्रेंट कल्पा कैंप में विभिन्न स्पर्धाओं में हासिल हुई। वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट सैलवी रनाइक ने एटीसी सीनियर और गार्ड ऑफ ऑनर में पहला स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक नृत्य में भी दूसरा स्थान प्राप्त किया। पलक, नेहा, कुमकुम और मुस्कान ने गार्ड ऑफ ऑनर में पहला स्थान हासिल किया, जबकि सांस्कृतिक नृत्य में उन्हें दूसरा स्थान मिला। कैडेट ईशिता ने ग्रुप डांस और सोलो डांस में दूसरा स्थान प्राप्त किया। अक्षिता ने रस्साकशी, ग्रुप डांस और हथियार संचालन में दूसरा स्थान हासिल किया। खुशी, मानसी, कनक, बंदना और नेहा ने भी सांस्कृतिक नृत्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वाइब्रेंट विलेज कैंप में निधि ने रस्साकशी में पहला स्थान हासिल किया। वहीं वाइब्रेंट कल्पा कैंप में पारुल ठाकुर और पल्लवी ने रस्साकशी में पहला स्थान प्राप्त किया। नेहा नेगी ने रस्साकशी के साथ वॉलीबॉल में भी पहला स्थान हासिल कर दोहरी सफलता हासिल की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनुरिता सक्सेना ने विजेता कैडेट्स को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें