शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में दस अप्रैल को विद्यार्थी दौड़ लगाकर नशा मुक्त समाज तथा स्वस्थ जीवन जीने का संदेश देंगे। विवि का शारीरिक शिक्षा विभाग इस दौड़ का आयोजन करवा रहा है। इसमें पुरुष वर्ग के लिए दस किलोमीटर और महिलाओं के लिए पांच किलोमीटर की क्राॅस कंट्री दौड़ रखी है। पहले पांच स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डाॅ. हरि सिंह और विभाग के इस इवेंट आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डाॅ. शमशेर सिंह ने यह जानकारी दी। विवि पुस्तकालय से दस अप्रैल को महिला और पुरुष वर्ग की इस दौड़ को अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके शिवराम हरी झंडी दिखाएंगे। ब्यूरो