शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में वाणिज्य विभाग और कॅरिअर काउंसलिंग समिति की ओर से वित्तीय साक्षरता एवं निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता निशांत महाजन ने छात्र-छात्राओं को वित्तीय साक्षरता, बचत और निवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति के लिए अपने आर्थिक निर्णय सोच-समझकर और जिम्मेदारी के साथ लेना जरूरी है।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर और मानव संसाधन सलाहकार संस्था की संस्थापक रितु महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहीं। संवाद