फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: छात्रों को पॉश अधिनियम से कवाया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में महिला प्रकोष्ठ और कॅरिअर काउंसलिंग सेल के तत्वावधान में पॉश अधिनियम पर जागरूकता व्याख्यान और कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित की गई। राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की प्रवक्ता प्रो. रुचि गुप्ता ने विद्यार्थियों को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। वहीं दिल्ली स्कूल ऑफ कम्युनिकेशन की रूपांजली लाहिरी ने संचार, विज्ञापन और विपणन क्षेत्र में कॅरिअर के अवसर बताए। उन्होंने इंटर्नशिप और व्यावहारिक प्रशिक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कॉलेज प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें