फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। क्योंथल कॉन्वेंट स्कूल जुन्गा में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता एवं टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निर्धारित आयु वर्ग के विद्यार्थियों का टीकाकरण किया। साथ ही विद्यार्थियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलावों, मानसिक स्वास्थ्य के महत्व तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में हेल्थ एजुकेटर प्रवीण कुमार और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) पूनम ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता पूनम और अंजू, प्रधानाचार्य एमके. शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें