शिमला। राजकीय उच्च विद्यालय जाखू में वीरवार को छात्रों को नशे के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर डाॅ अंजलि शर्मा ने छात्रों को नशीली दवाओं के सेवन और दुरुपयोग सहित एड्स के बारे जानकारी दी। साथ ही उन्होंने छात्रों को श्रमिक दिवस के बारे में भी बताया। मानवी संस्था की निदेशक कुसुम शर्मा और अध्यक्ष भारती सूद ने स्कूल के 31 छात्र-छात्राओं को ट्रैक सूट प्रदान किए। इस अवसर पर सर्वोदय बाल आश्रम की अधीक्षक संयोगिता भी मौजूद रहीं। मुख्य अध्यापक जोगिंद्र कुमार ने मानवी संस्था की ओर से छात्रों को ट्रैक सूट देने और अन्य अतिथियों का छात्रों को जागरूक करने के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद