फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विद्यार्थियों को दी नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के शिक्षा विभाग में सोमवार को नशा मुक्त भारत से विकसित भारत विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों पर विचार रखे। उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही नशामुक्त भारत का लक्ष्य हासिल होगा। समन्वयक डॉ. चमन लाल बंगा ने नई शिक्षा नीति और शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व अपनाने की अपील की। मुख्य अतिथि डॉ. युधवीर ने सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें