फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विद्यार्थियों को दी सांवैधानिक शासन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एचपीएनएलयू) ने इंस्टीट्यूट ऑफ कॉन्स्टिट्यूशनल एंड पार्लियामेंट्री स्टडीज (आइसीपीसीएस) पर उन्मुखीकरण सत्र आयोजित किया। यह सत्र कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) प्रीति सक्सेना के नेतृत्व में हुआ। इसका उद्देश्य छात्रों को आइसीपीसीएस की शैक्षणिक पहलों, शोध गतिविधियों और शासन के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों से परिचित कराना था। सत्र के दौरान छात्रों को आइसीपीसीएस के इतिहास और उद्देश्यों की जानकारी दी गई। यह संस्थान भारत में संवैधानिक और संसदीय अध्ययन को बढ़ावा देता है। प्रतिभागियों को सांवैधानिक शासन और संसदीय संस्थानों के क्षेत्र में संस्थान के योगदान से अवगत कराया गया। इस सत्र का संचालन एचपीएनएलयू के चौथे वर्ष के स्नातक छात्र और आइसीपीसीएस के कैंपस एंबेसडर कार्तिक शर्मा ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें