फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: छात्रों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ऑकलैंड स्कूल शिमला और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं ने विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया। सदन की कार्यवाही देखने से पहले उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। छात्रों ने संसदीय प्रणाली, संवैधानिक व्यवस्था और विधानसभा अध्यक्ष के पद से जुड़े सवाल पूछे। पठानिया ने छात्रों के प्रश्नों का विस्तार से जवाब देते हुए कहा कि युवाओं का संसदीय प्रक्रिया के प्रति आकर्षण लोकतंत्र के लिए सुखद संकेत है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। अध्यक्ष ने छात्रों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद रखने और देश-प्रदेश के विकास में योगदान देने का संदेश दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें