शिमला। केंद्रीय विद्यालय जतोग में सोमवार को जल संरक्षण पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार का आयोजन सुएज इंडिया और गैर-सरकारी संगठन हिमाचल प्रदेश ईशवास लोक कल्याण सोसायटी ने किया। सुएज शहर 24 घंटे में पानी देने की योजना पर काम कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान सुएज के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को इस परियोजना के लाभों की जानकारी दी। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित गुप्ता ने सुएज टीम का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के अधिकारी मंदीप राणा और गैर-सरकारी संगठन समन्वयक सचिन शर्मा ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा जल संरक्षण की शपथ लेने के साथ हुआ। संवाद