शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी संस्थान (यूआईटी) में शनिवार को वार्षिक तकनीकी एवं सांस्कृतिक उत्सव उत्कर्ष के तहत ई-गेम्स प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिताओं में फीफा, पबजी, टेक्केन और मॉर्टल कॉम्बैट जैसे लोकप्रिय गेम शामिल रहे। खिलाड़ियों ने मुकाबलों के दौरान अपनी गेमिंग क्षमता, रणनीति और कौशल का प्रदर्शन किया।पांच दिवसीय उत्सव के तहत 21 और 22 अक्तूबर को तकनीकी गतिविधियां आयोजित की गईं, जबकि 23 से 25 अक्तूबर तक सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। संवाद