फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ब्लू बेल्स स्कूल में खेल दिवस पर छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के ढली स्थित ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक खेल दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य संतोष बटा ने दीप प्रज्वलित कर और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खेल दिवस के दौरान दौड़, रिले रेस, कबड्डी और रस्साकशी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने सभी स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल कौशल के साथ टीम भावना का परिचय दिया। मनोरंजक खेलों में भी बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में प्रधानाचार्या संतोष बटा ने अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें