फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दयानंद स्कूल के समारोह में छात्रों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। दयानंद पब्लिक स्कूल द मॉल शिमला में मंगलवार को कक्षा तीसरी और चौथी का वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इसमें लगभग 240 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुपम ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, देशभक्ति, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता पर आधारित विविध प्रस्तुतियां दीं। इनमें स्वागत नृत्य, देशभक्ति गीत, अभिनय गीत, योग और जुम्बा शामिल थे। छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में हिमाचली लोक संस्कृति की झलक विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी और किन्नौरी नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा और लोक संगीत ने खूब तालियां बटोरीं। अंग्रेजी नाटक और राजस्थानी नृत्य ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें