फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दिव्यांगता को समझने के लिए छात्रों ने साझा किए अनुभव

विज्ञापन
विज्ञापन
धामी स्कूल में जागरूकता अभियान का आयोजन
विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य और पढ़ाई के दबाव पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। दिव्यांग व्यक्तियों की चुनौतियों को समझना और उनके प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाना जरूरी है। इस उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एचपीएनएलयू) के सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड डिसेबिलिटी स्टडीज (सीएचआरडीएस) की ओर से शनिवार को धामी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इसमें 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक दिव्यांगता के विभिन्न पहलुओं से अवगत करवाया गया।विवि की कुलपति प्रो. (डॉ.) प्रीति सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान दिव्यांग व्यक्तियों के अनुभवों और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों को समानता, सहानुभूति और दूसरों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के महत्व के बारे में बताया गया। अभियान के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के विद्यार्थियों को स्टेशनरी सेट भी वितरित किए। कार्यक्रम में केंद्र के समन्वयक डॉ. रोहित शर्मा छात्र सदस्यों के साथ मौजूद रहे। इसका आयोजन केंद्र के निदेशक डॉ. सचिन शर्मा और उनकी टीम ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें