फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विवि में विद्यार्थियों ने पढ़ीं कविताएंो

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन संस्थान में पर्यटन सप्ताह के पहले दिन द स्पॉटलाइट-ओपन माइक कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वामी विवेकानंद भवन में हुए कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने गायन, कविता और शायरी की प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. चंद्र मोहन परशेरा, संस्थान के निदेशक प्रो. नितिन व्यास समेत शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में द स्पॉट लाइट के संस्थापक सौरभ और उनकी टीम को सम्मानित किया। शोधार्थियों पारुल, कमल, नंदेश और नरेंद्र की सामूहिक गायन प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। नीरज, ईशा, दीपक, नितेश, साक्षी, रिया व्यास, साहिल, अर्पित, भाटिया, माही, अर्चना और वैभव समेत कई प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के बाद प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। शाम को पिंक पेटल्स में जैमिंग सत्र हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने संगीत का आनंद लियाज्संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें