फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हस्तनिर्मित राखियों का बिक्री केंद्र शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने सोमवार को पंचायत भवन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह के जिला स्तरीय हस्त निर्मित राखी उत्पाद बिक्री केंद्र का शुभारंभ किया। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने रक्षा बंधन त्योहार के मद्देनजर हस्तनिर्मित राखियां तैयार कर पर्यावरण अनुकूल संदेश दिया है। महिलाओं का यह सराहनीय प्रयास है। अभिषेक वर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण, ऋण, वित्तीय सहायता, पैकेजिंग और एक अच्छा मार्केटिंग प्लेटफार्म मुहैया करवाता है। इस दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अतिरिक्त उपायुक्त को राखियां भी बांधी। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक रुचि ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें