फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जुन्गा स्कूल में विद्यार्थियों ने रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शुक्रवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा की एनएसएस इकाई और मयूर क्लब के संयुक्त तत्वाधान में वन महोत्सव मनाया गया। प्रधानाचार्य सुमन चंदेल ने देवदार का पौधा रोपकर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर एनएसएस और मयूर क्लब के बच्चों ने स्कूल परिसर के आसपास विभिन्न प्रजातियों के सौ से अधिक पौधे रोपे। पौधरोपण कार्यक्रम में रठमू बीट के वन रक्षक कुशल शर्मा ने पौधे उपलब्ध करवाने और पौधे को सही तरीके से लगाने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी राम लाल लोधटा, मैना चौहान, मयूर क्लब की प्रभारी वारिज शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें