फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ठियोग कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय ठियोग के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को सैंज स्थित अडानी सीए स्टोर का शैक्षणिक और औद्योगिक भ्रमण किया। भ्रमण में वाणिज्य विभाग के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भ्रमण के दौरान प्रो. प्रदीप ठाकुर और प्रो. रितिका पांजटा मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को सेब के भंडारण, आपूर्ति शृंखला प्रबंधन और कृषि विपणन की व्यावहारिक प्रक्रियाओं से अवगत करवाना रहा। भ्रमण में विद्यार्थियों को कृषि उत्पादों के वैज्ञानिक भंडारण और विपणन से संबंधित व्यावहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला। प्रो. प्रदीप ठाकुर और प्रो. रितिका पांजटा ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान, व्यावसायिक समझ और प्रबंधन संबंधी कौशल के विकसित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें