फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: संजौली कॉलेज के विद्यार्थियों ने रोपे पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज के इको क्लब ने शनिवार को जाखू में पौध रोपण किया। इसमें कॉलेज प्राचार्य डाॅ. भारती भागड़ा ने पहला पौध लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इको क्लब की इंचार्ज शिक्षिका दीप्ति गुप्ता और सुशील शर्मा की अगुवाई में पौध रोपण और संरक्षण के इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें क्लब के 30 सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर पौधे रोपे। इनमें देवदार एवं बॉटल ब्रश के पौधों को लगाया गया। इस अवसर पर आयोजित स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में अक्षिता धंगटा ने प्रथम, तनुजा ने द्वितीय और आदर्श चौहान ने तृतीय स्थान हासिल किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें