फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सनहोग स्कूल के छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय उच्च विद्यालय सनहोग उपरला में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हुआ। इसमें जिला परिषद सदस्य प्रियंका तंवर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की।समारोह में विद्यार्थियों ने घूमर, जुंबा, योग-नृत्य, धोबिन और पहाड़ी नाटी सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर आधारित नाटक का मंचन किया। इसके माध्यम से समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने और इससे दूर रहने का संदेश दिया गया। मुख्य अध्यापिका उषा चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर सांगती-सनहोग पंचायत के प्रधान और उपप्रधान तथा नेरी पंचायत के प्रधान और उपप्रधान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें