जुन्गा (शिमला)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा में शनिवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत तनावमुक्त एवं अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बैग फ्री डे का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने कहा कि बैग फ्री डे का लक्ष्य जीवन कौशल, सुरक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करना है। प्रथम सत्र में रवि शर्मा और अमित कुमार मेहता ने आपदा प्रबंधन का मॉक ड्रिल करवाई गई। छात्रों को प्राथमिक उपचार और आग से बचाव के तरीके सिखाए गए। कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने पेंटिंग, कविता वाचन और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। द्वितीय सत्र में राजेश कुमार और डॉ. मनीष ने नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों पर जानकारी दी। संवाद