शिमला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जाखू में वीरवार को अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 450 विद्यार्थियों और 15 से 20 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस अभ्यास का उद्देश्य विद्यार्थियों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करना था। स्कूल प्रबंधन के अनुसार फायर सेफ्टी विभाग, मालरोड के राजीव कुमार ने अपनी टीम के साथ जानकारी दी। उन्होंने आग के विभिन्न वर्गीकरण और अग्निशामक यंत्रों के उपयोग के बारे में बताया। टीम ने व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से अग्निशामक यंत्रों का सही इस्तेमाल सिखाया। इसके बाद विद्यार्थियों ने भी निगरानी में अग्निशामक यंत्र चलाने का अभ्यास किया। इससे उन्हें आपात स्थिति में सुरक्षित प्रतिक्रिया देने की जानकारी मिली। विद्यालय के प्रधानाचार्य वीरचंद और उप-प्रधानाचार्य शेराब दोरजी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। फायर सेफ्टी टीम ने आग के अलग-अलग प्रकारों की जानकारी दी। स्कूल प्रधानाचार्य वीरचंद ने कार्यक्रम के समापन पर सभी का धन्यवाद किया। संवाद