शिमला। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टुटू में बुधवार को अग्नि सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अग्निशमन केंद्र, बालूगंज से आए कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को आग से बचाव के तरीके बताए। अग्निशमन केंद्र से राजेंद्र कुमार, नरपत, महेंद्र कुमार और रमेश कुमार ने विद्यार्थियों को आग के विभिन्न प्रकारों की जानकारी दी। उन्होंने आग लगने के कारणों और उसे नियंत्रित करने के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया। कर्मचारियों ने आग बुझाने के तरीकों और आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों पर प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रधानाचार्य रशिमा राणा और एसडीएमपी इंचार्ज अरुणा जोशी ने अग्निशमन केंद्र, बालूगंज से आए सभी कर्मचारियों का धन्यवाद किया। संवाद