शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संजौली में बुधवार को विद्यार्थियों और स्टाफ को आपदा राहत कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में एसडीआरएफ की टीम ने छात्रों और शिक्षकों को व्यावहारिक जानकारी दी। प्रतिभागियों को शुरुआती चेतावनी उपकरणों और आपदा संबंधी एप्लीकेशन की जानकारी दी गई। स्कूल प्रधानाचार्य लोकेश ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से विद्यार्थियों और कर्मचारियों को आपदा के समय जरूरी व्यावहारिक कौशल मिलते हैं। प्लाटून कमांडर संजीव के नेतृत्व में टीम ने भूकंप के दौरान ड्रॉप-कवर-होल्ड, प्राथमिक उपचार, सीपीआर, घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने और निकासी के तरीकों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को शुरुआती चेतावनी उपकरणों और आपदा संबंधी एप्लीकेशन की जानकारी भी दी गई। संवाद