शिमला। राजधानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहली में शनिवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशे का सेवन न करने की शपथ ली। स्कूल प्रबंधन के अनुसार ब्रह्माकुमारी संस्था के सहयोग से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य सुमन चंदेल ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित और सकारात्मक जीवनशैली अपनानी चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था का आभार जताया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। संवाद