फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: घणाहट्टी में छात्रों को दी संविधान की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घणाहट्टी में वीरवार को संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के उपप्रधानाचार्य रणवीर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर एनएसएस इकाई की ओर से विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई और संविधान में दिए अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान संविधान से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई। छात्रा कोमल ने संविधान दिवस पर भाषण प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को संविधान के महत्व से अवगत करवाया। उपप्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों, नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी लीला शर्मा और अभिषेक शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र शर्मा, अभिषेक ठाकुर, स्वाति शर्मा, प्रियंका सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें