शिमला। जवाहर लाल नेहरू राजकीय ललित कला महाविद्यालय शिमला में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर डीडीयू अस्लस्पताल शिमला की चिकित्सक टीम ने लगाया। शिविर में चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता और संतुलित आहार का महत्व बताया। उन्होंने मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य तथा स्वस्थ जीवनशैली पर भी विस्तार से जानकारी दी। संवाद