शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) के सैनिक और जनजातीय छात्रावास में नई प्रवेश लेने वाली छात्राओं के लिए स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुरिता सक्सेना ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने छात्राओं को अपना लक्ष्य तय कर उसके लिए मेहनत करने, मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में चुनौतियां हैं, इससे निपटने के लिए दृढ़ इच्छा का होना जरूरी है। सीनियर छात्राओं ने किन्नौरी नाटी डाली और गायन की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान नई छात्राओं के लिए रैंप वॉक भी किया। कार्यक्रम में कॉलेज की शिक्षिका डाॅ. ज्योति पांडे सहित दोनों छात्रावासों की वार्डनों और कर्मचारियों ने भाग लिया। ब्यूरो